फरीदाबाद, मई 5 -- पलवल, संवाददाता। होडल-नूंह मार्ग पर बहीन गांव के निकट ट्राला की टक्कर से कार में सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्राला पलट गया और कार चालक सीट पर बुरी तरह फंस गया। पुलिस ने चालक के शव को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। बहीन थाना प्रभारी रेनू शेखावत के अनुसार, पुन्हाना निवासी अशोक कुमार ने दी शिकायत में कहा है कि वह पुन्हाना में ही स्पेयर पार्ट की दुकान चलाता है। वह अपने किसी निजी कार्य से कोट गांव गया हुआ था। कोट गांव से बहीन को जाने वाले मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर वह अपने छोटे भाई दीपक के इंतजार में खड़ा हुआ था। उसी दौरान रात्रि करीब दस बजे एक ट्राला नूंह की तरफसे होडल की तरफ जा रहा था। जिसका चालक ट्राला को लापरवाही से चला रहा था और सामने होडल से नूंह की तरफ एक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.