फरीदाबाद, जनवरी 8 -- हरियाणा के पलवल से जेवर एयरपोर्ट तक की दूरी अब काफी कम होने वाली है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से पलवल-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। परियोजना के तहत यूपी सीमा में सड़क को जहां चौड़ा किया जा रहा है। वहीं, हरियाणा सीमा में सड़क निर्माण के बीच आ रहे पेड़ों की कटाई की जा रही है। सड़क निर्माण के बाद यमुना पर प्रस्तावित नए पुल का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा। एक्सप्रेसवे के निर्माण से पलवल से जेवर एयरपोर्ट और नोएडा एक्सप्रेसवे तक की दूरी महज आधे घंटे सिमट जाएगी। इससे एक लाख लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- नूंह-मंडकोला-पलवल रोड बनेगा 4 लेन, अगले चार से पांच महीनों में शुरू हो जाएगा काम पलवल से अलीगढ़ के बीच करीब 72 किलोमीटर लंबा मार्ग कई वर्षों से जर...