हजारीबाग, जुलाई 4 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड और आंगो थाना क्षेत्र के पलमा जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक युवक की पहचान नारायण कुमार महतो (17) पिता दुलार चंद महतो पलमा निवासी के रूप में की गई है। मृतक की मां धानेश्वरी देवी ने आंगो थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में पलमा निवासी पूनम कुमारी ऊर्फ प्रियंका कुमारी, प्रितम महतो, सिकंदर महतो, जालेश्वर महतो, एतवरिया देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। लोगों ने बताया कि घटना की सूचना आंगो थाना को तीन जुलाई को करीब नौ बजे रात्रि दी गई। कुछ देर में आंगो पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर विष्णुगढ एसडीपीओ बीएन प्रसाद ने कहा कि जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो सकेगा। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद नाराय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.