अयोध्या, मार्च 19 -- अयोध्या। संवाददाता सिद्ध पीठ श्री पलटू दास जी का अखाड़ा में मंगलवार को आयोजित महंताई समारोह के अवसर पर वयोवृद्ध संत भरत दास महाराज उर्फ भंडारी बाबा काका गुरु की अध्यक्षता में धर्मेंद्र दास शास्त्री चेला महंत प्रभु दास को नया महंत व सर्वराहकार नियुक्त किया गया। पलटू दास अखाड़ा की परम्परा के अनुयायियों व अयोध्या के संत-महंतो ने उन्हें कंठी- चादर देकर अपनी शुभकामना व्यक्त की और महज्जर नामे पर हस्ताक्षर कर विलेख लिख दिया। बताया गया कि महंत देव शरण दास की मृत्यु काफी पहले हो गयी थी लेकिन आपसी सामंजस्य नहीं होने के कारण महंत पद रिक्त रहा । अखाड़ा के नव नियुक्त अधिकारी मुन्ना दास ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी मं कमलनयन दास, हनुमानगढ़ी के सचिव महंत सत्यदेव दास, हनुमानगढ़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.