झांसी, जनवरी 23 -- फरवरी के दो दिनों से जाड़े में जकड़ी रानी की नगरी झांसी मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सोमवार को रात और दिन का पारा चैत्र यानी मार्च महीने सा चढ़ा। भरी दुपहरी टनटनाती धूप से बंदे बचते-बचाते दिखे तो रात में भी हल्के गर्म कपड़ों में बाहर निकले। सोमवार को अधिकतम पारा 29 तो न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया। बीती देर रात रात कड़ाके की ठंड़ी का असर सुबह तक बरकरार रहा। 6.58 पर सूर्योदय हुआ। पर, सूरज गर्मजोशी से बादलों से निकला। आहिस्ता-आहिस्ता धूप में तेजी आई। 10.30 बजे धूप की तेवर इतने कड़े थे कि लोग छांव तलाशते दिखे। इसके बाद सूरज लगातार उग्र होता गया। दोपहर ढाई बजे अधिकतम पारा 29 डिग्री पर टिक गया। वहीं शाम 4.30 बजते ही 6 से 8 किमी रफ्तार से चल रही सर्दीली हवाएं चलीं। लेकिन, असरदार नहीं थीं। शाम पांच बजे के करीब धूप के तेवर नम हुए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.