गंगापार, फरवरी 13 -- कोचिंग से लौट छात्रा मिनी ट्रक के सामने आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में किराना सामान से लदा मिनी ट्रक पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से बच्ची भी घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थरवई थाना क्षेत्र के हेतापट्टी गांव निवासी 15 वर्षीय अंजली सिंह पुत्री अमर सिंह शुक्रवार सुबह नौ बजे कोचिंग से घर लौट रही थी। सकरा गांव स्थित हनुमान जी मंदिर के पास एक मिनी ट्रक किराना का सामान लाद कर गारापुर जा रहा था। बच्ची को बचाने के चक्कर में ट्रक पलट गया। गाड़ी में लदा हुआ किराना का सभी सामान वहां पर फैल गया। ट्रक से नीचे गिरा सामान कहीं चोरी न हो जाए। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.