लखनऊ, फरवरी 11 -- -मुख्यमंत्री योगी की दो टूक-सख्ती से निपटें -कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, पर्व-त्योहारों पर अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश: मुख्यमंत्री -मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, पुलिस बल को अलर्ट रहने के निर्देश -धर्मस्थलों के परिसर से बाहर न जाए अनावश्यक आवाज, सतत निरीक्षण के निर्देश: मुख्यमंत्री -बोर्ड परीक्षाएं, जनगणना व आगामी आयोजनों को लेकर प्रशासन को पूरी सतर्कता के निर्देश लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली, महाशिवरात्रि और रमजान सहित विभिन्न पर्व-त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो से चार मार्च तक होली का पर्व मनाया जाएगा। ब्रज क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में ...