बिजनौर, फरवरी 15 -- नहटौर। राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पर्व चौधरी ने रिकॉर्ड के साथ 333किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। तुषार चौधरी ने भी 304 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वेटलिफ्टिंग अकादमी गिलाड़ी के कोच करन सिंह के अनुसार चैंपियनशिप 2026 उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में हुई। जिसमे वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी पर्व चौधरी ने जूनियर नेशनल में गोल्ड मेडल रिकॉर्ड के साथ जीता साथ ही सीनियर कैटेगरी में भी सिल्वर मेडल प्राप्त किया। पर्व चौधरी ने स्नैच में 149 किलो क्लीन एन्ड जर्क में 184 किलो वजन उठाया। वही तुषार चौधरी ने यूथ नेशनल चैंपियनशिप में अपने वर्गभार प्लस94 किलो में स्नैच में 133 किलो, क्लीन एन्ड जर्क में 171 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.