कोडरमा, फरवरी 14 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। महाशिवरात्रि के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने अंचलवार तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए मंदिरों एवं शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रमुख मंदिरों में पर्याप्त बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की समुचित प्रतिनियुक्ति की जाए। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और सतत गश्ती व्यवस्था बनाए रखने पर भी जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.