बलरामपुर, फरवरी 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला के फक्कड़दास मंदिर के पास चौरसिया समाज की जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बीआर चौरसिया ने घोषणा की कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया का जन्मदिन 13 मार्च को समाज की ओर से पर्व के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाबू जी का जन्म 13 मार्च 1903 को हुआ था और 18 सितंबर 1995 को उनका स्वर्गवास हुआ। डॉ चौरसिया ने कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह वकालत की शिक्षा प्राप्त करने के बाद सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और सामाजिक न्याय के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। लोक अदालत की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण उन्हें "लोक अदालत का जनक" भी कहा जाता है। धर्मवीर चौरसिया ने समाज को शिक्षित और संगठित होने का आह्वान किया। अशोक चौरसिया ने बाबू जी की स्मृति में स्मृति द्वार बनवाने की लंबित...