अयोध्या, मार्च 25 -- अयोध्या। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार एवं ईद-उल-फितर के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं अन्य विभागीय व्यवस्था के सम्बंध में मुस्लिम सम्प्रदाय के धार्मिक एवं प्रबुद्ध नागरिकों तथा पुलिस व कार्यदायी विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गयी। बैठक में डीएम ने सभी मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधिकारियों को समन्वयक के साथ धार्मिक कार्यक्रमों को शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये। इसके लिए मजिस्ट्रेटों की तैनात की गई है। ईद उल फित्र पर्व 31 मार्च को मनाया जाना संभावित है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.