बरेली, मई 13 -- कुर्मांचल नगर के भोलेनाथ मंदिर परिसर में पर्वतीय समाज की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। चुनाव में देवेंद्र सिंह दियोलिया अध्यक्ष मनोनीत हुए और महासचिव डॉ. नरेन्द्र सिंह बिष्ट चुने गए। मुख्य सलाहकार कुंवर सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष इंदर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ सचिव चन्द्र प्रकाश जोशी, उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, उपकोषाध्यक्ष जगदीश सिंह बिष्ट, सांस्कृतिक प्रभारी पुरुष पूरन सिंह दानू, सांस्कृतिक प्रभारी महिला सोमा परिहार और देवेंद्र रावत मीडिया प्रभारी चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी मान सिंह नेगी, कुंवर सिंह बिष्ट और भुवन चंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...