रामपुर, मार्च 3 -- पर्वतीय जन चेतना समिति के कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दीप चंद्र जोशी को सर्वसम्मति से पर्वतीय समाज का अध्यक्ष चुना गया। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने अध्यक्ष पद के लिए दीपचंद जोशी के नाम का प्रस्ताव रखा था। संस्था के कोषाध्यक्ष डी के बहुगुणा ने अनुमोदन किया। उसके बाद समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने ध्वनि मत से प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। इस अवसर पर हेमंत पांडे,पुरनचंद जोशी,एडवोकेट हेमंत जोशी,विपिन जोशी,हरिदत्त शर्मा,प्रवीण जोशी त्रिभुवन पंडित,आनंद सिंह रावत,किशन सिंह बिष्ट,रोहित जोशी,त्रिलोक सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...