बरेली, जून 10 -- पर्वतीय समाज का शपथ ग्रहण समारोह कूर्माचल नगर में भोले नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक संजीव अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेश मिश्रा, समाजसेवी डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. विनोद पागरानी ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दियोलिया, उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट, सलाहकार कुंवर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ सचिव चन्द्र प्रकाश जोशी, संरक्षक गिरीश चंद्र पांडे, डॉ. मान सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम पुष्कर सिंह बोहरा, आनंद सिंह मेहता, पूरन जोशी, सुन्दर सिंह मेहरा, पंचम सिंह बोनाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...