विकासनगर, मई 21 -- पर्वतीय राजस्व उप निरीक्षक, निरीक्षक, अनुसेवक संघ के कालसी तहसील की कार्यकारिणी को बुधवार को गठन किया गया। नव गठित कार्यकारिणी में अखिलेश कुमार अध्यक्ष, तुषार थपलियाल सचिव, दीपक कौशल कोषाध्यक्ष चुने गए। रोशन लाल और गुलशन हैदर को संरक्षक नियुक्त किया गया, जबकि शिवानी, अंजलि, कल्पना चौहान और मुन्ना सिंह कार्यकारिणी सदस्य नामित किए गए। यह जानकारी नव नियुक्त सचिव तुषार कपूर ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...