अल्मोड़ा, जुलाई 27 -- माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) की चोटी पर तिरंगा और उत्तराखंड का ध्वज लहराने वाले भारतीय सेना के जांबाज सूबेदार इंदर सिंह अधिकारी (सेना मेडल) को प्रदेश के राज्यपाल ने सम्मानित किया है। सूबेदार इंदर सिंह यहां मजखाली गांव निवासी हैं। कारगिल विजय दिवस की उपलक्ष्य में उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सूबेदार इंदर सिंह ने भारतीय सेना के सिल्वर जुबली माउंट एवरेस्ट अभियान 2025 में साहसिक भागीदारी की और 27 मई को अन्य साथियों के साथ माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह कर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया। सूबे इन्दर सिंह की यह उपलब्धि राष्ट्रीय स्तर पर भी सराही गई थी। राष्ट्रपति ने भी उन्हें सम्मानित किया था। इधर, सूबेदार इंदर सिंह को सम्मानित किए जाने पर उनके गृह क्षेत्र मजखाली में भी खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पर्वता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.