चमोली, सितम्बर 26 -- प्रसिद्ध पर्वतारोही एवं शिक्षाविद डा. हर्षवंती बिष्ट को 2025 के केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें गंगोत्री क्षेत्र में भोजपत्र के वनों को बचाने और भोजपत्र के नए वन विकसित करने के‌ उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द्र की ओर से केदारघाटी के रामपुर-फाटा में चिपको आन्दोलन के अग्रणी नेता रहे स्व. केदार सिंह रावत की याद में 2014 से यह पुरस्कार दिया जाता रहा है। केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार चयन समिति के सचिव मंगला कोठियाल ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित बैठक में डा. हर्षवंती के नाम पर सहमति बनी है। बताया कि नंदा देवी शिखर पर आरोहण करने वाली पहली भारतीय महिला और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित रही डा. हर्षवन्ती बिष्ट ने पर्वतारोहण के साथ उच्च हिमाल...