जहानाबाद, सितम्बर 14 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के महम्मदपुर गांव में गायत्री परिवार जहानाबाद के तत्वाधान में पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत किसानों की निजी जमीन पर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने का आह्वान किया गया । इस अवसर पर लोक अभियोजक प्रमोद कुमार ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। पौधारोपण का महत्व हमारे प्राचीन ग्रंथो में भी मिलता है। पेड़ लगाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। गायत्री परिवार के द्वारा प्रत्येक रविवार को पौधारोपण अभियान चलाया जाता है। यह अभियान पिछले 224 रविवार से चल रहा है। इस मौके पर रंगेश कुमार, बचन देव कुमार, कौशल कुमार, विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र शर्मा, शिशुपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.