बक्सर, जून 27 -- इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड के बङकागांव में पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाते हुए ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बक्सर शाखा मुख्य नहर के किनारे पीपल के पौधे लगाए। इस अवसर पर बाल गोविन्द पाठक ने बताया कि आधुनिकता की दौड़ में जिस तरह पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। उससे पर्यावरण संकट उत्पन्न हो गया है। जो मानव जीवन के लिए खतरा है। मानव जीवन को बचाने एवं पर्यावरण असंतुलन को खत्म करने के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। आयोजन में उपसरपंच अनिल साह, तेजनारायण चौधरी, सोना सिंह, विवेक पाठक सहित कई लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.