गढ़वा, अगस्त 30 -- गढ़वा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड राज्य के चेयरमैन सूरज सिंह ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने गढ़वा जिले के छोटे कार्यकर्ता को काम करने का मौका प्रदान किया है। यह भाजपा ही कर सकती है। अन्य परिवारवादी पार्टियां ऐसा नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम के मुहिम को राज्य के प्रत्येक गांव व टोलों में पहुंचाने का काम करेंगे। साथ ही केंद्र सरकार के कार्यों को करने में दिनरात एक कर देंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा सभी की भागीदारी होनी चाहिए। बिना पेड़-पौधों के धरती पर जीवन संभव नहीं है। उसके लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्य किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.