मऊ, जुलाई 10 -- घोसी। पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। एक-एक पेड़ धरती को संजीवनी देने का काम करता है। पौधे लगाना आसान है, लेकिन उसकी देखरेख करना असली सेवा है। यह बातें उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने ग्रामसभा धरौली में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में कही। एसडीएम ने ग्रामवासियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। नीम, पीपल, अशोक, अमरूद, आम, जामुन, अर्जुन आदि विभिन्न प्रजातियों के कुल 500 से अधिक पौधे लगाए गए। जिन्हें गांव के अलग-अलग स्थानों विद्यालय परिसर, पंचायत भवन, सार्वजनिक स्थल, खेत की मेड़ और तालाब किनारे रोपा गया। उधर एक अन्य कार्यक्रम में स्थानीय नगर में भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर परिक्षेत्र के महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने पौधारोपण अभियान के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और एक पौधा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.