देहरादून, दिसम्बर 3 -- स्वच्छ ऊर्जा और ई-मोबिलिटी के महत्व को लेकर निकली भारत महा ईवी रैली बुधवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी पहुंची। 85वें दिन रैली का विवि प्रशासन, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को इलेक्ट्रिक वाहनों, उनके पर्यावरणीय लाभ और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराना था। कुलपति डा. अमित आर भट्ट ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक विकास और सतत भविष्य का संतुलन स्थापित करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास नवाचार को बढ़ावा देते हैं और कार्बन उत्सर्जन कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डा. भट्ट ने विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि युवा नवप्रवर्तकों को सशक्त करना हमारा दायित्व है, जो स्वच्छ परिवहन के अगले युग को परिभाषित करेंगे। रैली के नेतृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.