फरीदाबाद, जनवरी 21 -- फरीदाबाद। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को सेक्टर-19 स्थित एक निजी स्कूल परिसर में 'आरोग्यवन' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पंचतत्व-पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश-की अवधारणा को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने कहा कि आज का मानव ऊर्जा आधारित सभ्यता में जी रहा है, जहां जीवन की हर गतिविधि ऊर्जा पर निर्भर है। ऊर्जा केवल अग्नि तक सीमित नहीं है, बल्कि जल, वायु और अन्य प्राकृतिक संसाधनों से भी मिलती है। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताते हुए कहा कि कार्बन उत्सर्जन और औद्योगिक गतिविधियों के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.