लखीसराय, फरवरी 25 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चानन प्रखंड के कुंदर गांव में सोमवार को पर्यावरण भारती के संस्थापक व संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक सह अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य रामबिलास शाण्डिल्य के अध्यक्षता में प्राकृतिक बीज संग्रह अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिसका उपयोग बरसात के मौसम में पौधा रोपण के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संसार में 33 प्रतिशत जंगल अनिवार्य है। धरती पर 15 प्रतिशत ही जंगल बचा है। स्वार्थी मानव ने जंगलों की अंधाधुंध कटाई किया है। परिणामस्वरूप ग्लोबल वार्मिंग से मानव जीवन परेशान है। वृक्ष जहरीली गैस कार्बन डाई आक्साइड को ग्रहण कर मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन मुफ्त प्रदान करते हैं। समुद्र मंथन में विषपान करने वाले शिव के समान वृक्ष संसार में भगवान कार्य करते हैं। इसलिए भारत में वृक्षों की पूजा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.