रिषिकेष, जून 24 -- श्री रामायण प्रचार समिति संस्कार योगशाला की ओर से छह दिवसीय गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा के माध्यम से लोगों को पर्यावरण और गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। मंगलवार को श्री भारत मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीभरत मंदिर के महंत पीठाधीश्वर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने पूजा-अर्चना करने के बाद केसरिया झंडी दिखा पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा को गंगोत्री के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह यात्रा प्रत्येक वर्ष निकाली जाती है, जो सराहनीय है। इस प्रकार जन चेतना अभियान द्वारा मां गंगा के पावन जल की महत्ता को लोगों को बताया जाएगा। उन्होंने गंगा की दिव्यता पवित्रता एवं अमृता का वर्णन किया। गंगा स्...