रिषिकेष, जनवरी 13 -- श्री देव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में विकसित भारत 2047 भारत की आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय प्रगति की दिशा विषय पर मंगलवार को कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को विकसित भारत की परिकल्पना, चुनौतियों एवं संभावनाओं से अवगत कराया। मुख्य वक्ता विषय-विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार भट्ट ने कहा कि विकसित भारत 2047 केवल आर्थिक वृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक समावेशन, समान अवसर और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, रोजगार सृजन, डिजिटल अर्थव्यवस्था, शिक्षा-स्वास्थ्य सुधार पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। परिसर निदेशक एवं कार्यशाला के अध्यक्ष प्रो. महावीर सिंह रावत ने शिक्षा की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता और महिला सशक्तीकरण को विकसित भार...