देहरादून, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिमालयन एकेडमी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में प्लास्टिक के उपयोग रोकने पर जोर दिया गया। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो दुर्गेश पंत ने कहा कि हमें प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए। उन्होंने परिषद की ओर से संचालित पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों जैसे 'मां धरा को नमन और 'टोंस नदी पुनर्जीवन कार्यक्रम का भी उल्लेख किया। एसएएसटी के अध्यक्ष डॉ. जीएस रावत ने हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण शिक्षा के लिए युवाओं को सक्रिय रूप से शामिल करने पर बल दिया। पैनल चर्चा में प्रो. जीएस राजवार, प्रो. आरसी शर्मा, प्रो. रीमा पंत, प्रो. आनंद शर्मा और दून विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.