छपरा, अप्रैल 22 -- छपरा, एक संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल, छपरा में पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा एलकेजी से कक्षा २ के छात्रों ने पौधरोपण और चित्रकला प्रतियोगिता समेत विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को पेड़-पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने भी अपने विचार साझा किए और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने संकल्प व्यक्त किए। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना पैदा करना था। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य लव कुमार ने सभी का धन्यवाद किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...