देहरादून, जनवरी 6 -- देवप्रयाग। पर्यावरण संरक्षण का संदेश को लेकर मैदान से पहाड़ तक साइकिल यात्रा पर निकले युवा आचार्य नितांशु अंगिरा देवप्रयाग तीर्थ पहुंचे। अपनी साइकिल यात्रा को नई ऊर्जा देने वाली बताते उन्होंने कहा कि युवाओं को महंगे वाहनों से यात्रा का मोह छोड़ साइकिल यात्रा को अपनाना चाहिए। उनकी साइकिल यात्रा बुलंदशहर उत्तर प्रदेश से दिल्ली होते देवप्रयाग तक पहुंची। ज्योतिष शास्त्र के सलाहकार का काम करने वाले आचार्य नितांशु अंगिरा के अनुसार वाहनों से प्रदूषित होते पर्यावरण को देखते उन्होंने साइकिल यात्रा का बरसों पहले संकल्प लिया था। शुरुआत में यह काफी कठिन लगा मगर धीरे-धीरे यह उनके जीवन का एक हिस्सा बन गया। आधुनिक साधनों से दूर शारीरिक श्रम व मानसिक संकल्प के सहारे की गई यह यात्रा काफी उपयोगी रही। आचार्य अंगिरा ने बताया कि करीब 410 ...