धनबाद, दिसम्बर 11 -- अलकडीहा। कोल इंडिया के पर्यावरण विभाग की टीम बुधवार को लोदना क्षेत्र पहुंची। टीम में पर्यावरण अधिकारी पी रवि, लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक एके सिन्हा, एजीएम परवेज आलम, श्रीकांत कुमार आदि मौजूद थे। टीम ने 9 नंबर साइडिंग, कुजामा व्यू प्वाइंट, नॉर्थ तिसरा परियोजना, बागडिगी सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया। रैक लोडिंग के अलावा साइडिंग का भी निरीक्षण किया गया। टीम नदी पार कुजामा गई और जोड़ियां को भी देखा। लोदना एक नंबर चानक के समीप ओबी डंपिंग स्थल का भी जायजा लिए। इसके बाद कुजामा व्यू प्वाइंट भी गई। वहां से परियोजना के कार्य को भी देखा। वहां से टीम फिर नॉर्थ तिसरा भी गई। हालांकि मामले में लोदना क्षेत्र का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे थे। मौके पर एजीएम परवेज आलम, पीओ संजीव कश्यप, प्रबंधक अजय विश्वकर्मा आदि शामिल थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.