रुद्रपुर, दिसम्बर 31 -- खटीमा। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के निवेदन पर लायंस क्लब खटीमा सिटी के द्वारा बढ़ती ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका परिषद के पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए टोपी, मफलर एवं हाथों के दस्ताने वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित स्वस्थ एवं सकारात्मक कार्य वातावरण सुनिश्चित करना रहा। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ईओ प्रियंका आर्य, लायंस क्लब के अध्यक्ष हरमीक सिंह, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राहुल कंसल, जतिन बत्रा, राजपाल गुंबर, गुरपाल सिंह खिंडा, रोहित छाबड़ा, सुरेंद्र मौर्य, रविंद्र ओझा, अर्पित कॉलोनी, शुभम पटवा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.