गंगापार, जुलाई 9 -- नवाबगंज/कौड़िहार, हिन्दुस्तान संवाद। बुधवार को पौधारोपण महाअभियान में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पौधरोपण किया गया। ग्राम पंचायत कौड़िहार में मुख्य अतिथि विधायक गुरु प्रसाद मौर्य द्वारा पौधरोपण कर महाअभियान का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक वृक्ष धरती पर उगाया जाए। कुरेसर में मुख्य अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष रेखा पाल ने सचिव अभिषेक सरोज संग पौधरोपण किया। बीडीओ श्रुति शर्मा, सहायक विकास अधिकारी मो. इसलाम, ग्राम प्रधान रवि केसरवानी, सचिव सीमा देवी, भाजपा नेता विक्रम श्रीवास्तव, पूर्व बीडीसी राज किशोर मोदनवाल, नंदकिशोर केसरवानी, तकनीकी सहायक गोकर्ण शुक्ल, रोजगार सेवक सुनील सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...