देहरादून, जून 5 -- दून विश्वविद्यालय में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। कुलपति प्रो सुरेखा डंगवाल ने प्रथम पौधा रोपित कर इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यावरण के प्रति सभी की संवेदनशीलता जरूरी है। इस दौरान विवि परिसर में दो दर्जन से अधिक देशी व पुष्पीय प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का समन्वयन पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन विद्यालय के प्रोफेसर एवं डीन डॉ सुरेंद्र सिंह सुथार ने किया। समारोह का समापन प्रतिभागियों को जैव विविधता के संरक्षण, अपशिष्ट में कमी और जलवायु सहनशील गतिविधियों को अपनाने की शपथ के साथ हुआ। इस दौरान प्रो एचसी पुरोहित, प्रो आरपी ममगाईं, कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, डॉ विपिन सैनी, डॉ अर्चना शर्मा, डॉ विजय श्रीधर औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.