बदायूं, सितम्बर 13 -- पर्यावरण के अनुरूप बनेगी मां दुर्गा की मूर्ति बदायूं। श्रीश्री मां दुर्गा पूजा महोत्सव युवा कमेटी के तत्वाधान में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई हैं। मां दुर्गा पूजा के लिए मूर्ति बनाने के लिए पश्चिमी बंगाल से मूर्तिकार आ गए हैं। कमेटी के संयोजक मुकेश वैश्य ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव विगत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष अधिक भव्य व आकर्षक होगा। उन्होंने बताया मूर्ति को पर्यावरण के अनुरुप पुआल, मिट्टी व हर्बल रंगों से तैयार किया जाएगा। इसमें प्राकृतिक संसाधनों के अलावा कोई भी कृत्रिम पदार्थ उपयोग में नहीं लाया जाएगा, जो पर्यावरण को नुक्सान पहुंचाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...