आजमगढ़, अक्टूबर 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब शिक्षा के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व से भी छात्र-छात्राओं को जोड़ने की दिशा में पहल की है। परिसर में बेहतर शैक्षिक वातावरण के उन्नयन के लिए विश्वविद्यालय में विशेष क्लब का गठन किया जाएगा। यह क्लब छात्रों को पर्यावरण, जल संरक्षण, स्वच्छता और समाजसेवा जैसे क्षेत्रों से जोड़ने का कार्य करेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि शिक्षा तभी सार्थक है जब उससे समाज में सकारात्मक बदलाव आए। कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने बताया कि पहले चरण में विश्वविद्यालय परिसर में गतिविधियां आरंभ की जाएगी। दूसरे चरण में विश्वविद्यालय परिषद के बाहर गतिविधियां संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्लब के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक प्र...