बांदा, अप्रैल 22 -- बांदा। संवाददाता विश्व प्रथ्वी दिवस पर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया। औषधीय पौधों के वानस्पतिक नाम और दैनिक जीवन में उपयोग बताए गए। विद्या भारती द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं के द्वारा पृथ्वी का संरक्षण कैसे करें,पर्यावरण को कैसे बचाएं,प्लास्टिक का प्रयोग न करें,जल का संरक्षण एवं मृदा संरक्षण आदि विषय पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के जरिए अधिक से अधिक पौधरोपण पर बल दिया गया। पर्यावरण प्रमुख भावना ने विभिन्न औषधीय पौधे तुलसी,मदार,गुड़हल,पीपल ,जामुन के वानस्पतिक नाम तथा उनकी दैनिक जीवन में उपयोग के लिए जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता सिंह ने पर्यावरण के संरक्षण के लिए पॉलीथिन व अन्य हानिकारक वस्तुओं का प्रयोग न करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.