दुमका, फरवरी 15 -- दुमका। एएन कॉलेज, दुमका के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह एवं इको क्लब के समन्वयक सह वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अमर नाथ सिंह के नेतृत्व में इको क्लब एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण एवं जागरूकता संरक्षण विषय पर जागरूकता अभियान आदिवासी बहुल नेतुरपहाड़ी गाँव में चलाया गया l इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं को पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण के लिए जागरूक करना था। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हमें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने इको क्लब द्वारा किए गए उत्साहवर्धक कार्यों की सराहना की जैसे कि फलदार पौधों, कम्बल एवं पाठ्य सामग्रीयों का वितरण। इस अवसर पर इको क्लब की ओर से बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.