देवरिया, मार्च 24 -- देसही देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत हेतिमपुर अंतर्गत स्थित कोटवा बावन मोर्चा का ऐतिहासिक प्राचीन दुर्गा मंदिर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और ईओ महेंद्र पांडेय ने बताया कि मंदिर को पर्यटन के रूप में विकसित करने हेतु कुल 2 करोड़ 27 लख रुपए आकलित किए गए हैं। जिसमें से एक करोड़ 38 लाख रुपया बंधन योजना के अंतर्गत पहले ही पास हो चुका है। 98 लाख 48 हजार रूपये मुख्यमंत्री पर्यटक स्थल विकास मद से जारी किया गया है। प्रथम किस्त के रूप में 39 लाख अवमुक्त हो चुका है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होगा। मंदिर प्रांगण में मंदिर का सौन्दर्यीकरण, प्रवचन हाल, शौचालय, विद्युती करण व सड़क निर्माण इत्यादि कार्यों पर खर्च किया जाएगा। इसकी जानकारी होने पर नगर वासियों में खुशी की लहर दौड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.