रांची, अगस्त 18 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में पर्यटन एवं खेल विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन स्थलों तक पहुंच पथ की समीक्षा की। उन्होंने आवश्यकतानुसार सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। साथ ही पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने, साइनेज बोर्ड लगाने तथा समग्र विकास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खेल विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त आर रॉनिटा ने प्रशिक्षण केंद्रों में पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिए। उन्होंने खिलाड़ियों की सुविधा को ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.