धनबाद, सितम्बर 27 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। कोल सिटी के रूप में प्रसिद्ध धनबाद में कई मनोरम पर्यटन स्थल भी मौजूद हैं। इन पर्यटन स्थलों में हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। खासकर मैथन, पंचेत और तोपचांची में सबसे अधिक पर्यटकों की भीड़ जुटती है। यहां आने वाले पर्यटकों को पानी और टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पाती है। महिलाएं टॉयलेट के लिए भटकती है, लेकिन उन्हें टॉयलेट नहीं मिलता है। झारखंड बनने के 25 वर्षों बाद भी धनबाद के पर्यटन स्थल विकास की राह देख रहे हैं। झारखंड सरकार से धनबाद के चार पर्यटन स्थल को नोटिफाइड किया गया है। इसमें मैथन, तोपचांची, पंचेत और भटिंडा फॉल शामिल है। सरकार की सूची में शामिल होने के बाद भी इन पर्यटन स्थलों में सरकार की ओर से कोई सुविधा नहीं मिलती है। मैथन और तोपचांची में सबसे अधिक पर्यटक आते हैं लेकिन यहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.