जहानाबाद, सितम्बर 27 -- स्थलों का भ्रमण कर अपने ऐतिहासिक और पुरातत्व चीजों के बारे में जान पाते हैं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन जहानाबाद, नगर संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला जज ब्रजेश कुमार के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल राजीव कुमार ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देना चाहिए। पर्यटन सिर्फ भ्रमण नहीं, विशाल आर्थिक और रोजगार का साधन है। लोग उन स्थलों को भ्रमण कर अपने ऐतिहासिक और पुरातत्व चीजों के बारे में जान पाते हैं। मुख्य लीगल एड डिफेंस काउंसिल अजीत कुमार ने कहा कि प्राधिकार एक ऐसा स्थान है जहां लोग को बिना किसी खर्च के उन्हें सभी प्रकार की विधिक सहायता प्रदान...