लखनऊ, जून 26 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का इंजन बनेगा। गुरुवार को समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि इस साल 65 करोड़ पर्यटकों ने यूपी की यात्रा की। अगले साल 130 करोड़ पर्यटकों के आने का अनुमान है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू की जानी चाहिए। हमें एक लाख अतिरिक्त कमरों की व्यवस्था उनके ठहरने के लिए करनी होगी। मंत्री ने कहा कि पर्यटन एक उभरता हुआ आर्थिक स्रोत है और कई देशों की अर्थव्यवस्था इसकी रीढ़ है। यूपी में धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक विविधता इतनी समृद्ध है कि इसे विश्व स्तर पर प्रचारित करके निवेश व रोजगार की अपार संभावनाएं साकार की जा सकती हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश की नई पर्यटन नीति-2022 में जो सुविधाएं दी गई हैं, उनका बड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.