कानपुर, जनवरी 6 -- सरसौल। लखनऊ पर्यटन विभाग के जेई सौरभ राय ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को नर्वल तहसील के हाथीगांव स्थित प्राचीन नंदेश्वर मंदिर का निरीक्षण किया। यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। बताया जाता है कि नंदेश्वर धाम मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग है और इसका इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। मंदिर की देखरेख श्री नंदेश्वर समिति करती है। भाजपा के जिला मंत्री विनय मिश्रा और रानू शुक्ला की अगुवाई में मंदिर के सौंदर्याकरण के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को एक प्रस्ताव सौंपा गया था। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने पर्यटन विभाग से इस संबंध में चर्चा की। बताया गया कि महाशिवरात्रि पर यहां विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। मंदिर में शौचालय, बैठने और लेटने जैसी मूलभूत सुविधा...