लखनऊ, मई 10 -- जयपुर में 04 मई से 06 मई तक आयोजित 'द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार-2025 (जीआईटीबी) में पब्लिक सेक्टर सर्वश्रेष्ठ स्टॉल श्रेणी में उत्तर प्रदेश पर्यटन को द्वितीय पुरस्कार मिला है। इस प्रतिष्ठित ट्रेवल मार्ट में बड़ी संख्या में देश-विदेश के टूर ऑपरेटरों, हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल और पर्यटन विशेषज्ञों ने भाग लिया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन ने इस अवसर पर राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों, आध्यात्मिक गंतव्यों, कला-शिल्प और पारंपरिक खानपान आदि को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। विभाग की ओर से राज्य के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों के साथ-साथ वहां बनने वाले शिल्प और कलाकृतियों की निर्माण विधि की जानकारी भी आगंतुकों को दी गई, जिससे वे राज्य की संस्कृति से सीधे तौर पर जुड़ सके। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.