लखनऊ, मार्च 10 -- -इनमें मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, ईको टूरिज्म, राज्य सेक्टर तथा जिला सेक्टर की परियोजनायें शामिल लखनऊ, विशेष संवाददाता पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पर्यटन विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। पर्यटन विभाग का प्रयास है कि परियोजनाओं को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूरा कराकर आम जनता को समर्पित कर दिया जाए। इसी क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा 26408.72 लाख रुपये की 148 योजनाएं लोकार्पण के लिए तैयार हैं। यह परियोजनायें प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थित हैं। यह जानकारी सोमवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि राज्य योजना के तहत 122 परियोजनाएं पूरी कराई गई है। जिस पर 23833.40 लाख की धनराशि व्यय की गई है। इसी प्रकार जिला योजना के अंतर्गत ...