रामगढ़, मार्च 18 -- शहर प्रतिनिधि पर्यटन विकास में जिला प्रशासन ने कदम बढ़ाया है। इसके तहत जिला के 50 महिला-पुरुष युवाओं को टूरिस्ट गाइड की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ना है। इसे लेकर पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निर्देशानुसार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। यह 25 मार्च तक समाहरणालय रामगढ़ के ब्लॉक ए द्वितीय मंजिला के कमरा संख्या 303 स्थित कार्यालय में चलेगी। प्रशिक्षण में मां छिन्नमस्तिके मंदिर रजरप्पा और लेक रिसोर्ट पतरातू के स्थानीय वासियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। दोनों प्रक्षेत्र वासियों को कैटेगरी ए में अधिसूचित होने का लाभ मिलेगा। जिसका संचालन पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार करती है। - सुविधा बढ़ाने के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.