पटना, सितम्बर 16 -- पर्यटन विभाग ने मंगलवार को मेरा प्रखंड-मेरा गौरव तथा इन्फ्लूएंसर की नजर में बिहार प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने दारोगा राय पथ के सिख हेरिटेज भवन में आयोजित समारोह में इन प्रतियोगिताओं के कुल 35 विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व नकद इनाम बांटे। इस मौके पर पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। पर्यटन मंत्री ने बताया कि मेरा प्रखंड-मेरा गौरव प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार हेतु चयनित प्रतिभागियों को क्रमश: 50 हजार रुपये, 45 हजार रुपये और 35 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रशंसा पुरस्कार स्वरूप 10 विजेताओं को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला। वहीं, इन्फ्लूएंसर की नजर में बिहार प्रतियोगिता के एक विजेता को विशिष्ट पुरस्कार स्वरूप 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.