मैनपुरी, मार्च 2 -- सर्वतोभद्र परिवार के तत्वाधान में प्रसन्न सहज सभा मंडप में रविवार को आचार्य प्रसन्न सागर महाराज के ससंघ के सानिध्य में दीप आराधना व संगीतमय पूजन किया गया। इस दौरान मुनि सहज सागर के जीवनवृत्त पर आधारित ग्रंथ सहज पथगामी का भव्य विमोचन पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा किया गया। मुनि सहज सागर ने अपनी पीयूष देशना में मैनपुरी में बिताए जीवन के बहुमूल्य पलों के अनेक संस्मरण सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। आचार्य प्रसन्न सागर ने कहा कि व्यक्ति का धन नहीं, व्यक्ति के व्यवहार व उसकी वाणी को लोग याद रखते हैं। अप्रभावना नहीं करना ही प्रभावना है स्वाध्याय के साथ चरित्र का भी ध्यान रखें। जीवन में परिवर्तन तभी संभव है जब भीतर से अटैचमेंट हो। जब तक विचारों को छानकर नहीं पियेंगे तब तक मन पवित्र नहीं हो सकता। उतना ही कमाओ जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.