बुलंदशहर, मार्च 21 -- जनपद में प्रत्येक वर्ष लगने वाली जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आज रंगारंग आगाज होगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह जिला प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। लगभग डेढ़ सौ साल पुरानी ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी का विधिवत आगाज 21 मार्च को होगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार प्रदर्शनी का उद्घाटन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जयवीर सिंह करेंगे। विधिवत उद्घाटन के बाद ओपन स्टेज पर ब्रज की होली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रात में प्रिंस ग्रुप डांस कार्यक्रम आयोजित होगा। बुधवार को डीएम श्रुति ने जिला प्रदर्शनी की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को तमाम तैयारियों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम जारी, बी प्राक बिखेरेंगे सुर...