मैनपुरी, जनवरी 31 -- प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को ट्रांजिट हॉस्टल में जनसनुवाई की। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सार्वजनिक व निजी भूमि पर अवैध कब्जे, दबंगई और उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। ग्राम बरहट के सत्यराम सहित अन्य ग्रामीणों ने आम रास्ते पर अवैध निर्माण कर अवरोध उत्पन्न करने, गनेशपुर शरीफपुर के संजीव कुमार ने पैमाइशशुदा भूमि की मुड्डी उखाड़कर कब्जा किए जाने की शिकायतें की। इन मामलों पर मंत्री ने असंतोष जताते हुए कहा कि सार्वजनिक व निजी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, बावजूद इसके प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाए और कमजोर वर्ग की भूमि पर किसी भी दबंग को कब्जा न करने दिया जाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.